Monday, March 14, 2011

नौटंकी दुनिया -कठपुतली जीवन


        नौटंकी दुनिया –  कठपुतली जीवन


दौड़ा-भागी ,आपा-धापी ,रेलम-पेल ,धक्कम-धक्का |
धमा-चौकड़ी ,हाथा-पाई ,भागम-भाग ,भीड़-भडक्का |
तू-तू ,मैं-मैं ,बक-बक ,झक-झक ,उठा-पटक ,लटका-झटका |
कूद-फांद ,धींगा-मस्ती ,अफरा-तफरी ,धक्का-मुक्का |
छिना-झपटी ,मारा-मारी ,उछल-कूद ,धूम-धड़क्का |
हडबड नौटंकी दुनिया में ,जीवन बना इक कठपुतली सा |

2 comments:

  1. हडबड नौटंकी दुनिया में ,
    जीवन बना इक कठपुतली सा .....

    यथार्थपरक रचना.... हार्दिक बधाई।

    ReplyDelete
  2. आपका बहुत-बहुत आभार .

    ReplyDelete