Tuesday, December 28, 2010

नव-वर्ष की शुभ-कामनाएँ



|      नव-वर्ष की शुभ-कामनाएँ

रिश्तों का व्यापर न हो इस नव-वर्ष में |
केवल निश्छल प्यार भरा हो सम्बन्धों में |
स्वार्थ का सैलाब थमें इस नव-वर्ष में |
बस परमार्थ का भाव भरा हो नव-वर्ष में |
भ्रष्टाचार न फन फैलाए नव-वर्ष में |
शुभ आचार-विचार भरा हो हर मानव में |
आतंक का न नामोनिशान हो नव-वर्ष में |
बस भाईचारा महक रहा हो शान्ति-वन में |
भोतिकता का राज न हो इस नव-वर्ष में |
आत्मीयता का साज सजा हो नव-वर्ष में |
देश, समाज ने दिया हमें क्या यह न सोचें |
हमनें उन्हें दिया क्या बस यही सोच हो नव-वर्ष में |
अधिकारों की बात करें ना ,केवल कर्तव्यों को समझें |
बस यही संकल्प करें हम सब इस नव-वर्ष में |   

No comments:

Post a Comment